स्क्रैप फैक्ट्री में तेज धमाके से कंप्रेसर फटा: अचानक से हुए ब्लास्ट में चार मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

0
65

जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में सोमवार शाम स्क्रैप फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ कंप्रेसर फट गया। जिससे फैक्ट्री में आग लग गई। आग की चपेट में आने चार मजदूर गंभीर रुप से झूलस गए। तेज धमाके से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से चारों मजदूरों को निजीअस्पताल भिजवाया।

बताया जा रहा है की विश्वकर्मा रोड नंबर – 17 पर जैसलिया चौराहा पर जगदम्बा इंडक्शन प्राईवेट लिमिटैड के नाम से स्क्रैप फैक्ट्री है। सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ फैक्ट्री में लगा कंप्रेशर फट गया और फैक्ट्री में आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में काम कर रहे चार मजदूर झुलस गए। जिन्हे पुलिस ने अन्य मजदूरों की मदद से उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि स्क्रैप फैक्ट्री में लोहे के बंडल बनाने के लिए इलेक्ट्रिक कंप्रेसर मशीन पर काम किया जा रहा था। कंप्रेशर मशीन में लोहे का स्क्रैप डालकर प्रेस करते वक्त अचानक से उसमें ब्लास्ट हो गया। कंप्रेशन मशीन से आग निकलने पर चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here