जयपुर। फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत सिंधी कैंप थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) हनुमान प्रसाद ने बताया कि स्थायी वारंटी, इनामी अपराधियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी माधो सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सिंधी कैंप थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 18/26 (धारा 64(2) व 69 बीएनएस) में पीड़िता को शादी का झांसा देकर फरार चल रहे आरोपी सत्येंद्र दीपक श्रीवास्तव (27) को नागपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। आरोपी नागपुर (महाराष्ट्र) के अजनी थाना क्षेत्र स्थित विंकर कॉलोनी का निवासी है।
पुलिस टीम में थानाधिकारी माधो सिंह के साथ हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद, रामकरण सिंह और सुबे सिंह शामिल रहे। मामले में आगे की जांच जारी है।




















