श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई मां कर्मा देवी की जयंती

0
26
Maa Karma Devi's birth anniversary celebrated with devotion and enthusiasm
Maa Karma Devi's birth anniversary celebrated with devotion and enthusiasm

जयपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में मां कर्मा देवी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक गोपाल शर्मा के पहुंचने पर राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र मोदी और जितेश मोदी ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक शर्मा ने कहा कि सिविल लाइंस क्षेत्र में मां कर्मा बाई के नाम से किसी स्मारक या चौराहे का नामकरण किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।

कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और आरती के साथ हुई। उपस्थित समाज बंधुओं ने मां कर्मा देवी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए समाज की एकता और समृद्धि की कामना की।

कराओके सिंगर अनिल देव ने भक्ति एवं सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। विधायक गोपाल शर्मा ने भी कार्यक्रम का आनंद लेते हुए कलाकारों की सराहना की।

कार्यक्रम में दीपक पटेल, लोकेश चौहान, कल्याण मोदी, हरि नारायण झालीवाल, हरि नारायण, ओमप्रकाश, पवन मोदी, बीरबल साहू, संदीप कुमावत, मीना चौहान, निधि वर्मा, गीता खंडेलवाल, प्रेम देवी तथा ब्रह्माकुमारी तांबी जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अंत में राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा की प्रदेशाध्यक्ष अनुपमा मोदी ने सभी अतिथियों और समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मां कर्मा बाई के जीवन और इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक नई वीडियो के निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिसे विधायक गोपाल शर्मा ने सहर्ष स्वीकार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here