खाद्य व्यापारियों व फूड हैंडलर्स के लिए होगा फॉस्टेग प्रशिक्षण

0
28
Forced collection in the name of UD tax will not be tolerated: Khachariawas
Forced collection in the name of UD tax will not be tolerated: Khachariawas

जयपुर। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए जयपुर प्रथम क्षेत्र में खाद्य व्यापारियों व फूड हैंडलर्स के लिए फॉस्टेग प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि प्रशिक्षण 17 मार्च को दो स्थानों पर दो-दो बैच में आयोजित होगा।

प्रशिक्षण भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण से अधिकृत एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा दिया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। पहला प्रशिक्षण शास्त्री नगर स्थित दूध मंडी के सामुदायिक केंद्र में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तथा दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक होगा। इसी तरह दूसरा प्रशिक्षण मोती डूंगरी रोड स्थित पतासे वालों की बगीची में इसी समय पर आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण में मिठाई विक्रेता, होटल-रेस्टोरेंट संचालक, अन्नपूर्णा रसोई के फूड हैंडलर्स, मिड-डे मील कुक, राजीविका समूह के सदस्य, डेयरी संचालक, किराना व्यापारी, फल-सब्जी विक्रेता और स्ट्रीट वेंडर्स सहित खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें सुरक्षित खाद्य निर्माण और री-यूज्ड कुकिंग ऑयल के नुकसान के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here