रंगरसिया 2026 : लीनेस बहनों ने बिखेरे उत्साह के रंग

0
75
Rangrasiya 2026: The Leenes Sisters Spread the Colors of Enthusiasm
Rangrasiya 2026: The Leenes Sisters Spread the Colors of Enthusiasm

जयपुर। ऑल इंडिया लीनेस सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट आरएम-1 स्वयंसिद्धा का प्रांतीय होली मिलन समारोह व सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह “रंगरसिया 2026” का आयोजन जयपुर में लीनेस क्लब जयपुर ब्लू डायमंड के मुख्य आतिथ्य में विन सिग्नेचर प्राइम बाय वेस्टा, वैशालीनगर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ तथा अनामिका द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। प्रांतीय उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजका शकुन्तला विजयवर्गीय ने सभा प्रारंभ की घोषणा की, वहीं कार्यक्रम सह संयोजका सरिता विजयवर्गीय द्वारा ध्वज वंदना, मौन प्रार्थना एवं राष्ट्रगान संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्प एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्षा सीमा अग्रवाल, उद्घाटनकर्ता युवा उद्योगपति प्रकाश पोरवाल, मल्टीपल की अध्यक्षा अंजना सिंहल, शपथग्रहण अधिकारी अंजना जैन, रीजनल चेयरमैन डा. शिल्पम जोशी सहित सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। लीनेस प्रांत के 5 क्लब ब्लू डायमंड, रॉयल, रूबी, वृंदा व परिणीता को शपथ अधिकारी मल्टीपल एडमिनिस्ट्रेटर अंजना जैन द्वारा शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान ब्लू डायमंड क्लब की तृप्ति व अनामिका द्वारा राधा-कृष्ण नृत्य एवं निर्मला, सरिता, सावित्री, पुष्पा द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, वहीं सावी विजयवर्गीय द्वारा संचालित रंगीली हाऊजी एवं लकी ड्रॉ ने सभी का उत्साह बढ़ाया। मंच संचालन अलका गर्ग द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here