
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री निवास स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना करते हुए प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहने की प्रार्थना भी की।

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस पूजा-अर्चना में धार्मिक रीति-रिवाजों का विशेष ध्यान रखा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र आस्था, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है, जो समाज में नई चेतना का संचार करता है।




















