विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने श्री अमरापुर स्थान का किया दौरा

0
63
MLA Swami Balmukundacharya visited Shri Amarapur Sthan.
MLA Swami Balmukundacharya visited Shri Amarapur Sthan.

जयपुर। हथौज धाम के प्रमुख और हवामहल विधायक स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य महाराज ने श्री अमरापुर स्थान, जयपुर में दर्शन कर संतो से धार्मिक और सामाजिक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर पूज्य संत मोनूराम महाराज ने विधायक को मंदिर और इसके विभिन्न सेवा कार्यों से अवगत कराया।

संतों ने बताया कि श्री अमरापुर स्थान में लगातार श्री प्रेम प्रकाश मंडल, सदगुरु टेऊँराम गौशाला, सदगुरु टेऊँराम हॉस्पिटल और बांगड़ हॉस्पिटल में प्रसाद वितरण सेवा संचालित की जाती है। इसके अलावा, मंदिर के बाहर निरंतर श्री अमरापुर जल मंदिर अन्न क्षेत्र भोजन प्रसादी वितरण का कार्य भी किया जा रहा है।

संतों ने विधायक को आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज द्वारा रचित आध्यात्मिक वाणी, दोहे, पद, छंद, भजन और कविताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आग्रह किया कि महाराज की आध्यात्मिक वाणी को हिंदी पाठ्यपुस्तकों में सम्मिलित किया जाए, क्योंकि उनकी वाणी मीरा, सूरदास, रसखान, कबीर दास, गुरुनानक, दादू दयाल, मलूक दास जैसे महान संतों की वाणी के समान आध्यात्मिक और साहित्यिक दृष्टि से मूल्यवान है।

इस अवसर पर दोनों संतो ने आगामी हिंदू नववर्ष, नवसंवत्सर 2083 और चेटीचंड महापर्व के लिए सभी को शुभकामनाएँ और बधाईयां दी। इसके साथ ही वर्ष 2026 चैत्र मास से प्रारंभ नववर्ष पंचांग का विमोचन भी किया गया। विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने इस धार्मिक और सामाजिक सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं समाजसेवी प्रयास समाज को नैतिक और आध्यात्मिक दिशा प्रदान करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here