ठाकुर श्री सीताराम जी महाराज को धारण करवाई नवीन पोशाक

0
60
Thakur Shri Sitaram Ji Maharaj was adorned with a new outfit.
Thakur Shri Sitaram Ji Maharaj was adorned with a new outfit.

जयपुर। मंदिर श्री सीताराम जी, छोटी चौपड़ में मंदिर महंत नंदकिशोरजी महाराज के सानिध्य में नवदिवसीय रामायण पाठ के साथ श्री रामनवमी महोत्सव 2026 का प्रारंभ हुआ। 19 मार्च 2026 गुरुवार को नववर्ष पर ठाकुर श्री सीताराम जी महाराज को पंचांग पढ़कर सुनाया गया और पंचांग की पूजा अर्चना की गई।

ठाकुर जी को नवीन पोशाक धारण करवाई गई, और पंचांग सुनाने के बाद भक्तों में मिश्री, काली मिर्च और नीम की कोपल का प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद विधिवत राम जन्मोत्सव की शुरुआत हुई।

नवरात्र स्थापना के पहले दिन गुरुवार को कलश पूजन के साथ उत्सव की रौनक बढ़ी। मंदिर महंत नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को गणगौर एवं सिंजारा उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर महिलाएं सिंजारा पूजा करेंगी और मेहंदी लगाएंगी। सभी भक्तों को प्रसादी के रूप में मेहंदी वितरित की जाएगी।

मंदिर प्रांगण में 24 मार्च 2026 मंगलवार को संगीत में सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जबकि 25 मार्च 2026 बुधवार को श्री सरस प्रभात मंडल द्वारा बधाई उत्सव मनाया जाएगा।

मुख्य उत्सव 26 मार्च 2026 गुरुवार को रामनवमी के दिन होगा। वही प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती, 8 बजे श्रृंगार आरती,11 बजे पंचामृत अभिषेक, दोपहर 1 बजे बधाई उत्सव, दोपहर 2 बजे श्री रामलल्लाजी की जन्म आरती ओर शाम 7 बजे श्री ठाकुर जी की भव्य संध्या आरती होगी।

मंदिर में आयोजित इन धार्मिक आयोजनों में शहरवासियों और भक्तों की भारी उपस्थिति की उम्मीद है, जिससे जयपुर में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सवों की भव्यता और बढ़ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here