सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन व प्रतिमा सम्मान का आयोजन

0
58
Sarva Samaj Mass Marriage Conference and Statue Honor
Sarva Samaj Mass Marriage Conference and Statue Honor

जयपुर। राजधानी जयपुर में मानव जन कल्याण सेवा संस्था द्वारा 19 मार्च गुरुवार को गणपति पैलेस जगदंबा नगर धावास में 7 वा सर्व समाज निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। आयोजित सर्व समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में 5 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे। जिसमें संस्था द्वारा वर वधु को उपहार स्वरूप गिफ्ट दिए गए।

संस्थान अध्यक्ष व आयोजक अमर चंद कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टॉक, ओबीसी मोर्चा बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत, समाजसेवी छुट्टन यादव, सर्व कुमावत क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर बंबोरिया, ओबीसी मोर्चा से चेतन कुमावत सहित गणमान्य विशिष्ट लोगों ने पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद दिया। साथ वर वधु के दाम्पत्य जीवन की मंगल कामनाएं की। संस्था द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें कक्षा 10वीं व 12वीं में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाली 350 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here