शुभम डंडोरिया बने एनएसयूआई जयपुर जिला उपाध्यक्ष

0
94
Shubham Dandoria
Shubham Dandoria

जयपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने संगठन का विस्तार करते हुए शुभम डंडोरिया को जयपुर जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। शुभम की इस नियुक्ति पर छात्र राजनीति और सामाजिक क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।

विनोद जाखड़ के भरोसेमंद सिपाही

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष शुभम डंडोरिया को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का बेहद करीबी और खास माना जाता है। शुभम लंबे समय से छात्र हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं और कैंपस में छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर खड़े रहते हैं।

राजकमल धारीवाल ने जताई खुशी

इस नियुक्ति पर सामाजिक कार्यकर्ता राजकमल धारीवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वाल्मीकि समाज के युवा आज न केवल शिक्षित हो रहे हैं। बल्कि सर्व समाज के कल्याण के लिए भी बढ़-चढ़कर कार्य कर रहे हैं। वाल्मीकि समाज के युवाओं को शुभम जैसे नेतृत्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। समाज के युवाओं को मुख्यधारा की राजनीति (जाजम) पर बैठाना आज समय की मांग है। उन्होंने आगे कहा कि शुभम की यह नियुक्ति समाज के लिए गर्व का विषय है।

शुभम डंडोरिया का संकल्प

अपनी नियुक्ति पर शुभम डंडोरिया ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाएंगे तथा छात्र शक्ति के सम्मान और अधिकारों के लिए कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शुभम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here