पत्रकार हितों की रक्षा को लेकर जयपुर राजधानी में जुटेंगे सैकड़ों पत्रकार

0
98
Hundreds of journalists will gather in Jaipur, the state capital, to protect journalists' interests.
Hundreds of journalists will gather in Jaipur, the state capital, to protect journalists' interests.

जयपुर। पत्रकार हितों की रक्षा को लेकर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) ने प्रदेशभर के पत्रकार रविवार को जयपुर में जुटने जा रहे है। इस संगठन के आह्वान पर यह कार्यक्रम रविवार सुबह 11 बजे सेंट्रल पार्क गेट नंबर-1 पर आयोजित होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

आईएफडब्ल्यूजे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रशासन की आड़ में पत्रकारों पर हो रही कार्रवाईयों और दर्ज किए जा रहे झूठे मुकदमों के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशभर के पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर एकजुटता दिखाने की अपील की है।

राठौड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पत्रकारों के हितों की रक्षा कर सकती है। ऐसे में सभी पत्रकारों को संकट के समय मजबूत रहने के लिए संगठन के साथ खड़ा होना जरूरी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों पत्रकार भाग लेंगे और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here