परशुराम क्रिकेट लीग में सनत्कुमार और अंगिरस आर्मी संयुक्त विजेता

0
34
Sanatkumar and Angiras Army Named Joint Winners of the Parashurama Cricket League
Sanatkumar and Angiras Army Named Joint Winners of the Parashurama Cricket League

जयपुर। विप्र फाउंडेशन की ओर से आयोजित परशुराम क्रिकेट लीग का समापन रोमांचक एवं शानदार मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल के बाद सनत्कुमार और अंगिरस आर्मी को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। टूर्नामेंट के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। दिन की शुरुआत दो कड़े सेमीफाइनल मुकाबलों के साथ हुई।

फाइनल मुकाबला महर्षि सनत्कुमार और ऋषि अंगिरस आर्मी के बीच 15 ओवरों का खेला गया। पूरे मैच के दौरान उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। अंतिम गेंद तक चले इस महा-मुकाबले में मैच ’टाई’ पर समाप्त हुआ। आयोजन के चेयरमैन विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने बताया कि यह क्रिकेट लीग का आठवां संस्करण था, ब्राह्मण एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जाता है।

शर्मा ने आयोजन की सफलता पर सभी का आभार जताया। आयोजन के दौरान प्रदेशभर से प्रबुद्ध ब्राह्मण जनों ने आयोजन में हिस्सा लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के अंतिम दिन विजेताओं को राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने ट्रॉफी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here