‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर

0
59
Ranbir Kapoor Shines as ‘Ram’
Ranbir Kapoor Shines as ‘Ram’

मुंबई : भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में शामिल रामायणम् ने अपनी पहली झलक के साथ ही दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ दी है। निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की इस भव्य प्रस्तुति में राम के रूप में रणबीर कपूर का शांत, तेजस्वी और प्रभावशाली अवतार देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

यह फिल्म सिर्फ एक पौराणिक कथा नहीं, बल्कि मूल्यों, त्याग और कर्तव्य की गहराई को आधुनिक सिनेमाई भाषा में प्रस्तुत करने का प्रयास है। ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ राम की कहानी को नए दृष्टिकोण से दिखाते हुए फिल्म उनके मानवीय संघर्ष, निर्णयों और उनके परिणामों को सामने लाती है।

रणबीर कपूर ने इस भूमिका को एक सीख और आत्मिक अनुभव बताया, वहीं नितेश तिवारी ने इसे भावनाओं और जिम्मेदारी की कहानी कहा। हाई-एंड विजुअल इफेक्ट्स और वैश्विक स्तर की प्रस्तुति के साथ ‘रामायणम्’ भारतीय संस्कृति को विश्व मंच पर नए अंदाज़ में स्थापित करने की तैयारी में है।

(अनिल बेदाग)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here