जयपुर। राजधानी में अपराधियों और गैंगस्टर्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया । पुलिस की अलग-अलग टीमों ने थाना क्षेत्र के करीब 6 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर 38 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि जिले में हार्डकोर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, इनामी बदमाशों और वांछित मुल्जिमों की धरपकड़ के लिए सभी थाना अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त (मालवीय नगर) विनोद शर्मा के सुपरविजन में एयरपोर्ट थानाधिकारी रूपनारायण यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने सूचना तंत्र और आसूचना संकलन के आधार पर संदिग्धों के ठिकानों को चिन्हित किया । अभियान के दौरान पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 13 आरपीजीओ की कार्रवाई की और पिन्टेश कुमार (27) निवासी नारौली, भरतपुर, दिनेश चंद मीना (30) निवासी करवाड़ा, अलवर, अनुराग सैनी (25) निवासी तुगडवास, दौसा, लोकेश सैनी (19) निवासी तुगडवास, दौसा, योगेंद्र कुमार मीणा (29) निवासी पाडली खुर्द, करौली, ऋषिकेश मीणा (29) निवासी पाडली खुर्द, करौली, मुनेश कुमार मीणा (31) निवासी दौसाडा, दौसा, मदन लाल बैरवा (24) निवासी हणुत्या, सवाई माधोपुर, अनंत मोहन मीणा (32) निवासी झाडोदा, सवाई माधोपुर, प्रियांशु मीणा (18) निवासी भालपुर, दौसा, आदिल खान (21) निवासी समलेटी, दौसा, मजित सिंह मीणा (23) निवासी रामपुरा, अलवर, दिलखुश मीणा (19) निवासी मिर्राजापुरा, दौसा, मोहित मीणा (22) निवासी रामपुरा, अलवर, अनिल कुमार मीणा (21) निवासी छारेड़ा, दौसा, अजय कुमार मीणा (22) निवासी राहोरी, जयपुर, सचिन कुमार बैरवा (18) निवासी चादेरा, दौसा, महेंद्र कुमार मीणा (29) निवासी पापड़दा, दौसा, हितेश मीणा (22) निवासी बड़ावास, दौसा, शैतान कुमार बैरवा (21) निवासी बास गुडलिया, दौसा, जितेंद्र मीणा (21) निवासी बड़ावास, दौसा, सोनू योगी (24) निवासी कुजेला, करौली, लक्ष्मीनारायण (45) निवासी कोनेशा, करौली, हेमराज मीणा (21) निवासी गांधीनगर, भरतपुर, राहुल मीणा (20) निवासी गीजगढ़, दौसा, विकास गुर्जर (20) निवासी हाजमपुरा, टोंक, महेंद्र कुमार मीणा (24) निवासी किलपुर खेड़ा, अलवर, गणेश बैरवा (25) निवासी सिकराय, दौसा, महेश कुमार महावर (21) निवासी मुही, दौसा, रामलखन मीणा (25) निवासी हातोज, अलवर, सूरज महावर (26) निवासी सिकराय, दौसा, घनश्याम मीणा (21) निवासी जयसिंहपुरा, दौसा, मनीष कुमार मीणा (23) निवासी मोहनपुरा, दौसा, अशोक कुमार मीणा (30) निवासी छारेड़ा, दौसा, लवकुश मीणा (22) निवासी मोठियापुरा, धौलपुर, लक्ष्मण (22) निवासी सवाई माधोसिंहपुरा, जयपुर, विष्णु कुमार वर्मा (21) निवासी मिर्राजपुरा, सवाई माधोपुर तथा लखन लाल (28) निवासी सरस्वती नगर, जगतपुरा, जयपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। इस कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रूपनारायण यादव के साथ उपनिरीक्षक लटूर प्रसाद, सहायक उपनिरीक्षक मीठा लाल, कांस्टेबल ओमप्रकाश, लीलाराम, पहाड़ सिंह, सावरमल, अनिल कुमार, देशराज, मुकेश चंद, हरलाल, गोपाल और महिला कांस्टेबल अमिता शामिल रहीं।




















