गूंजेंगे श्याम बाबा के जयकारे: 21 किलो दुध व इत्र से होगा अभिषेक

0
57
Shyam Pyare—the Support of the Defeated—sets out on a city procession accompanied by his devotees.
Shyam Pyare—the Support of the Defeated—sets out on a city procession accompanied by his devotees.

जयपुर। श्री श्याम गौ सेवा समिति के प्रथम वार्षिक उत्सव के तहत 11 व 12 अप्रैल को मुहाना मंडी रोड स्थित मंगलम पैलेस में भव्य धार्मिक आयोजन होगा। शनिवार दोपहर सवा 12 बजे 15 जोड़ों द्वारा खाटू श्याम जी की प्रतिमा का 21 किलो दूध व इत्र से विधि-विधान पूर्वक अभिषेक किया जाएगा, जिसके बाद प्रतिमा को समिति के प्रधान कार्यालय में विराजमान किया जाएगा।

समिति अध्यक्ष नरेंद्र टेलर व उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि यह उत्सव श्याम भक्तों के लिए महाकुंभ जैसा होगा, जिसमें करीब 1 हजार से अधिक गौभक्त शामिल होंगे।

12 अप्रैल को शाम सवा 6 बजे से भव्य भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें पूर्व श्री गलता पीठाधीश्वर अवेधाचार्य महाराज, राघवेंद्र आचार्य महाराज, काले हनुमान मंदिर से महामंडलेश्वर मनोहर दास महाराज व गौ ऋषि संत प्रकाश दास महाराज की विशेष उपस्थिति रहेगी।

समिति संचालक राधेश्याम टेलर व जिला प्रभारी रमेश मेवाड़ा ने बताया कि आयोजन में 32 फीट चौड़ा भव्य दरबार सजाया जाएगा, जहां इत्र व पुष्प वर्षा, अखंड ज्योत और 56 भोग अर्पित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए प्रसादी, जल व्यवस्था, पार्किंग व सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियां गठित की गई हैं। आयोजन गणेश वंदना से शुरू होकर हरिइच्छा तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here