अवैध शराब बेचता आरोपी गिरफ्तार: पव्वे देशी शराब व रुपए बरामद

0
60
sharab
sharab

जयपुर। शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत भांकरोटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब बेचते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पांच कार्टून में 228 पव्वे देशी शराब और 18 हजार 300 रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि शहर में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यालय के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता के सुपरविजन और सहायक पुलिस आयुक्त (बगरू) हेमेंद्र शर्मा के निर्देशन में भांकरोटा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

थानाधिकारी श्रीनिवास के नेतृत्व में गठित टीम को एएनटीएफ मुख्यालय से सूचना मिली कि जयसिंहपुरा स्थित अब्दुल कलाम कॉलोनी में एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे पकड़कर तलाशी ली गई। उसके पास रखे कार्टूनों में अवैध ‘घूमर’ ब्रांड देशी शराब के पव्वे मिले।

पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार सासी (34), निवासी सांसीयों की ढाणी, गांव मदाऊ (जयपुर) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के मुकेश कुमार, बाबूलाल, राकेश कुमार, सागर और अशोक कुमार की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपी से अवैध शराब के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here