ट्रैफिक पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 20 अत्याधुनिक मोटरसाइकिलें

0
52
20 State-of-the-Art Motorcycles Join Traffic Police Fleet
20 State-of-the-Art Motorcycles Join Traffic Police Fleet

जयपुर। ​राजधानी की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जयपुर यातायात पुलिस ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) योगेश गोयल ने ‘यादगार’ से 20 नई अत्याधुनिक मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षकों के लिए विशेष ‘व्हाइट कूलिंग जैकेट’ भी लॉन्च की गई है।

​हाईटेक फीचर्स से लैस हैं नई मोटरसाइकिलें

​ट्रैफिक पुलिस के बेड़े में शामिल इन नई मोटरसाइकिलों को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है ताकि आपात स्थिति और भारी ट्रैफिक में प्रभावी कार्रवाई की जा सके

गोयल ने बताया कि ​ यातायात नियंत्रण के लिए एनाउंसमेंट के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया गया है। इनमें हाई-डेसिबल पुलिस सायरन और विशेष पुलिस लाइट्स लगाई गई है। इसके अलावा रात के समय दूर से दृश्यता बढ़ाने के लिए मोटरसाइकिलों पर रिफ्लेक्टिव ग्राफिक्स का उपयोग किया गया है।

​गर्मी में राहत देगी कूलिंग जैकेट

​यातायात उपनिरीक्षकों को सफेद रंग की विशेष कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराई गई है। इसका उद्देश्य भीषण गर्मी के मौसम में भी पुलिस अधिकारियों को राहत पहुंचाना है, ताकि वे बिना थके सुचारू रूप से यातायात संचालन का कार्य कर सकें। यह जैकेट जनता के बीच पुलिस की उपस्थिति को भी बेहतर ढंग से प्रदर्शित करेगी।

​इन क्षेत्रों पर रहेगा विशेष फोकस

डीसीपी ट्रैफिक योगेश गोयल ने बताया कि इन आधुनिक मोटरसाइकिलों के जरिए उन रास्तों पर तुरंत पहुंचा जा सकेगा जहां ट्रैफिक का दबाव अचानक बढ़ जाता है। इन अधिकारियों को मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में निरंतर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

​इन नई सुविधाओं के आने से न केवल पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि आमजन को भी जाम की समस्या से जल्द निजात मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here