इंस्टाग्राम पर रील के लिए जानलेवा स्टंट करना पड़ा भारी

0
61
Performing a deadly stunt for an Instagram Reel proves costly.
Performing a deadly stunt for an Instagram Reel proves costly.

जयपुर। राजधानी की सड़कों पर रील बनाने और खुद के साथ राहगीरों की जान जोखिम में डालने वाले स्टंटबाजों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है । पुलिस ने सरेआम ब्लैक स्कॉर्पियो कार से खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी जब्त कर ली है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करन शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था । इस वीडियो में एक युवक ब्लैक स्कॉर्पियो कार के साथ सरेआम सड़क पर जानलेवा स्टंट करता नजर आ रहा था। जिससे आमजन की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा था । इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज पाठक और सहायक पुलिस आयुक्त (आमेर) सुरेन्द्र सिंह राणावत के निर्देशन में थानाधिकारी हेमन्त जनागल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई । टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान की और फिर स्टंट करने के आरोप में साकिब खान (24) निवासी फातिमा कॉलोनी, कर्बला (रामगढ़ मोड़) को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई काली स्कॉर्पियो को भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त कर लिया है।

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वह सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए सड़कों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें, जिससे उनकी या दूसरों की जान को खतरा हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here