भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर किया प्रचंड विरोध प्रदर्शन

0
47
The BJP Yuva Morcha staged a massive protest by burning an effigy of Rahul Gandhi.
The BJP Yuva Morcha staged a massive protest by burning an effigy of Rahul Gandhi.

जयपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर देशभर में उठ रही आवाजों के बीच जयपुर में भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल के नेतृत्व में युवा मोर्चा के द्वारा दुर्गापुरा बस स्टैंड पर एक ऐतिहासिक, विशाल एवं प्रचंड विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन ने जनआक्रोश का ऐसा रूप लिया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला शक्ति एवं युवा शक्ति सड़कों पर उतर आई और जमकर नारे लगाए।

जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि यह प्रदर्शन महिलाओं की आवाज है, महिला अधिकारों की लड़ाई है, जिसे भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सफलता मिलने तक लड़ेगा, उन्हें संसदीय प्रणाली में आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा आज का प्रदर्शन युवा मोर्चा द्वारा महिलाओं के 33% आरक्षण के लिए किया गया। यह उनका हक है।

कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं और महिलाओं में भारी रोष देखने को मिला, जो स्पष्ट रूप से यह संदेश दे रहा था कि देश की नारी अब अपने अधिकारों के लिए पूरी तरह जागरूक और संघर्ष के लिए तैयार है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर तीव्र विरोध दर्ज कराया गया।

जयपुर जिला उपाध्यक्ष और युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र पूर्वंशी ने कहा कि कांग्रेस के इस हरकत से महिलाओं के साथ-साथ भारत के युवाओं में भी रोष व्याप्त है। हमारी बहनों को आरक्षण मिलना चाहिए। इसे किसी भी सूरत में छीना नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एवं विपक्षी दलों ने षड्यंत्रकारी तरीके से इस महत्वपूर्ण अधिनियम को रोककर देश की करोड़ों महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।

इस अवसर पर जयपुर जिले के समस्त पदाधिकारी,बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं की उपस्थिति ने इस आंदोलन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here