विश्व शांति एवं लोक कल्याण के लिए किया मंत्र जप

0
62
Chanted Mantras for World Peace and Public Welfare
Chanted Mantras for World Peace and Public Welfare

जयपुर। मानसरोवर के किरण पथ पर स्थित श्री वेद माता गायत्री वेदना निवारण केंद्र में गुरुवार को विश्व शांति, लोक कल्याण एवं “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना से विशेष साधना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 35 गायत्री परिजन सहभागी बने, जिन्होंने सामूहिक रूप से 35,964 गायत्री महामंत्र का जाप कर सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार एवं विश्व मंगल की कामना की।

इसी क्रम में बजरंग द्वार स्थित आदियोगा सेंटर पर मंजू सिंह, चंद्रवीर सिंह के संयोजन में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ छह पारियों में विधिवत संपन्न हुआ। यह आयोजन सेंटर के फाउंडेशन डे के उपलक्ष्य में रखा गया था। मंजू सिंह, योगा सेंटर का संचालन करती हैं।

कार्यक्रम के दौरान अखंड ज्योति पत्रिका एवं प्रज्ञा अभियान के अंतर्गत मंत्र लेखन पुस्तिका का वितरण भी किया गया। यज्ञ में 10 बहनों ने बलि वैश्व पात्र क्रय किया। इस आयोजन में मोनिका तिवारी एवं सुनीता राठौर का विशेष सहयोग रहा। करधनी नव चेतना केंद्र के कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन 24 बार गायत्री महामंत्र जाप करने, एक-एक वृक्ष लगाने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु मृत्युभोज का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। यह संकल्प पर्यावरण संरक्षण, आध्यात्मिक उन्नयन एवं समाज सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here