पुलिस कमिश्नर ने आईपीएल सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक दिशा निर्देश

0
53
Police Commissioner Issues Necessary Directives Regarding IPL Security Arrangements
Police Commissioner Issues Necessary Directives Regarding IPL Security Arrangements

जयपुर। एसएमएस स्टेडियम परिसर में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के साथ राजीव पचार अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था, राजर्षि राज पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण, ललित शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण, ने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया साथ ही जाप्ते की ब्रीफिंग की गई एवं जाप्ते को मैच के दौरान सर्तक रहकर डयूटी के लिए निर्देश प्रदान किये गये। इसके अलावा स्टेडियम परिसर में किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिती से निपटने के लिए मौक ड्रिल करवाई गई।

पर्स, चैन, पॉकेट स्नेचिंग एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी हेतु आयुक्तालय जयपुर की विशेष टीमें नियोजित की गयी है।

प्रवेश समय और तलाशी – अंतिम द्वार तक पहुंचने से पहले प्रतीक्षा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा जांच होगी।

जल्दी आएं- सुरक्षा जांच के कारण, मैच शुरू होने से कम से कम 3 घंटे पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है।

प्रतिबंधित वस्तुएं – पानी की बोतल, छाता, पावर बैंक, सिक्के, हेलमेट, सिक्के, लाइटर, लेजर पॉइंटर, कैमरा (पेशेवर), बड़े बैग, खाने-पीने की बाहरी चीजें, और हथियार/तेजधार वस्तुएं प्रतिबंधित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here