गौ सम्मान दिवस को लेकर जयपुर में किसानों ने लिया राष्ट्रव्यापी अभियान को गति देने का संकल्प

0
47
Cow Honor Day
Cow Honor Day

जयपुर। गोमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत 27 अप्रैल को मनाए जाने वाले गौ सम्मान दिवस की तैयारियों को लेकर राजधानी जयपुर में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सांगानेर स्थित अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी आयोजित की गई।

इस संगोष्ठी में देशभर से आए किसानों, संतों, गौभक्तों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में किसानों की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिन्होंने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

किसानों की भूमिका पर विशेष जोर

संगोष्ठी के संयोजक एवं परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयोजक तथा मुख्य वक्ता अतुल गुप्ता ने कहा कि 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप देने के लिए देशभर के किसानों ने ठोस रणनीति तैयार की है। किसानों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए चलाए जा रहे। इस अभियान में राजस्थान अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि “जनता को इस अभियान से जोड़कर ही हम गोमाता को उसका उचित सम्मान दिला सकते हैं।”

गौ संरक्षण के लिए कड़े कानून की मांग

अतुल गुप्ता ने बताया कि देशभर में गौहत्या पर सख्त केंद्रीय कानून लागू करने, गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने, गौशालाओं को सुदृढ़ करने, गौतस्करी पर कठोर दंड का प्रावधान सुनिश्चित करने तथा पंचगव्य आधारित शोध एवं चिकित्सा को प्रोत्साहित करने जैसी मांगों को लेकर 27 अप्रैल को प्रदेशभर में तहसील, उपखंड एवं जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।संगोष्ठी में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर सफल बनाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here