पंचमुखी हनुमान मंदिर में 2 मई मनाया जाएगा नारद जयंती महोत्सव

0
39
The Narad Jayanti Festival will be celebrated on May 2nd at the Panchmukhi Hanuman Temple.
The Narad Jayanti Festival will be celebrated on May 2nd at the Panchmukhi Hanuman Temple.

जयपुर। ठिकाना गोविंद देव जी की कृपा आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट एवं श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर दिल्ली रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में 2 मई को श्री नारद जयंती वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

गोविंद देव जी के महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंचमुखी हनुमान की पूजा अर्चना, महर्षि नारद की पूजा अर्चना महाआरती की जाएगी । इस मौके पर खोजी द्वाराचार्य राम रिछपाल दास महाराज त्रिवेणी धाम मुख्य अतिथि, भाजपा प्रदेश प्रभारी,हरियाणा सतीश पूनिया, विशिष्ट अतिथि बृजमोहन शर्मा , पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा और मुख्य वक्ता जितेंद्र सिंह शेखावत आयोजन में शिरकत करेंगे। जयंती के अवसर पर संत महंतों के सानिध्य में सामाजिक धार्मिक उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया जाएगा । आयोजन के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here