वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया आईआईजीजे उडुपी लॉन्च

0
54
Finance Minister Nirmala Sitharaman Launches IIGJ Udupi
Finance Minister Nirmala Sitharaman Launches IIGJ Udupi

जयपुर। भारत के रत्न एवं आभूषण कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जेम्स एंड ज्वेलरी’ (आईआईजीजे), उडुपी को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में लॉन्च किया। इस समारोह में जीजेईपीसी के अध्यक्ष किरीट भंसाली और जीजेईपीसी के उपाध्यक्ष शौनक पारीख और अन्य संबद्ध पक्ष उपस्थित रहे।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि “आईआईजीजे उडुपी इस बात का सशक्त उदाहरण है कि उद्योग के नेतृत्व में कौशल विकास लोगों के जीवन में किस तरह बदलाव ला सकता है और पूरे दक्षिण भारत के युवाओं के लिए अवसर पैदा कर सकता है।” जीजेईपीसी के अध्यक्ष, किरीट भंसाली ने कहा, “पिछले चार साल में ही, देश भर में आईआईजीजे केंद्रों ने 7 हजार से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया है, जिससे उद्योग के लिए मज़बूत प्रतिभा पूल तैयार हुआ है।”

जीजेईपीसी के उपाध्यक्ष, शौनक पारीख ने कहा, “आईआईजीजे जैसे संस्थानों के ज़रिये कौशल और शिक्षा में निवेश, वैश्विक रत्न और आभूषण क्षेत्र में भारत के नेतृत्व को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here