जयपुर। राजधानी जयपुर में शुक्रवार को एचपी नेटवर्क सर्विस, समाचार प्लस ओटीटी के राजस्थान कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय में विधि-विधान के साथ भव्य पूजा-अर्चना की गई।
कार्यालय का उद्घाटन हवामहल विधायक एवं हाथोज पीठ के महाराज बालमुकुंद आचार्य के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विज्ञान भारती के संगठन मंत्री मेघेंद्र शर्मा, भाजपा युवा कार्यकर्ता राघव शर्मा सहित प्रसिद्ध वास्तुशास्त्री गणेश महाराज ने भी पहुंचकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही शिक्षाविद्, पत्रकार सहित अनेक सामाजिक एवं मीडिया जगत से जुड़े लोग समारोह में उपस्थित रहे।
इस दौरान कार्यालय कर्मचारी मोनिका शर्मा, चंचल ठाकुर, दिनेश शर्मा, हरिओम चौधरी सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने नए कार्यालय के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त की।
इस मौके पर एचपी नेटवर्क सर्विस के डायरेक्टर एवं समाचार प्लस ओटीटी के राजस्थान संपादक तथा राजस्थान सह-संपादक मोनिका शर्मा ने बताया कि एचपी नेटवर्क सर्विस के माध्यम से मीडिया कंसल्टेंसी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके तहत ओटीटी न्यूज चैनल एवं एंटरटेनमेंट चैनल शुरू करने, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से अनुमति प्राप्त करने, लीगल कंसल्टेंसी तथा मीडिया क्षेत्र में करियर मार्गदर्शन से जुड़ी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि समाचार प्लस ओटीटी को राजस्थान में आमजन की आवाज़ बनाने का कार्य किया जाएगा तथा प्रदेश के जनहित और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को मजबूती और निष्पक्षता के साथ उठाया जाएगा। समारोह के दौरान अतिथियों ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई शुरुआत को मीडिया जगत के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।



















