परिंडा अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया पक्षी संरक्षण का संदेश

0
100

जयपुर। आदर्श विद्या मंदिर,राजा पार्क और भारत विकास परिषद, वैशाली नगर के संयुक्त तत्वावधान में “परिंडा अभियान” का आयोजन शनिवार सुबह सूरज मैदान में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जल एवं दाना उपलब्ध कराने के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना रहा।

अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक परिंडे लगाए तथा पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सभी से अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए पानी और दाना रखने की अपील भी की।

प्रिंसिपल सुनयना नागपाल ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा ऐसे अभियान बच्चों में सेवा, संवेदनशीलता और प्रकृति प्रेम की भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जीवों के प्रति दया भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने अभियान को सफल बनाने हेतु सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पुष्कर उपाध्याय,राजेंद्र गुप्ता,वंदना मेहरोत्रा, तुलसी संगतानी आदि उपस्थित थे।

इसके बाद मदर्स डे के अवसर पर स्कूल में विशेष मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर प्रेम, सम्मान और भावनाओं से सराबोर दिखाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here