जयपुर। आस्था के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान जयपुर में शुभ शनिवार (स्वामी टेऊँराम साप्ताहिक जन्म दिवस) को परिंडो का वितरण किया गया। ग्रीष्म ऋतु के तापमान की अधिकता की देखते हुए बेजुबान पक्षियों के जल के लिए संतों द्वारा परिंडो का वितरण किया गया।
संतो ने कहा कि बेजुबान पक्षियों में जान होती है ग्रीष्म ऋतु में तापमान की अधिकता के कारण पानी की तलाश में भटकते हुए जल एवं दाने की तलाश में आपने जीवन को समाप्त कर देते है।
परिंडो को घर की छत या पड़ों पर लगाकर पर्याप्त मात्रा में जल एवं दाना रखने से बेजुबान पक्षियों को इधर उधर से भटकना नहीं पड़ेगा और ना ही जल एवं दाने की तलाश में इनका जीवन समाप्त होगा। संतो ने बताया कि इस पुण्य कार्य से पुण्य की प्राप्ति, ग्रहों के दोषों का निवारण,मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।



















