बैंकाक में होगी श्याम भजन संध्या: 130 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना

0
100
A Shyam Bhajan Sandhya will be held in Bangkok
A Shyam Bhajan Sandhya will be held in Bangkok

जयपुर। श्री श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति की ओर से 16-17 मई को बैंकाक (थाईलैंड) में आयोजित होने वाले बाबा श्याम दरबार के लिए शनिवार को 130 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। संस्था कार्यालय झालानी भवन, मोतीलाल अटल रोड से श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के जयकारों के बीच विदाई दी गई। संस्था अध्यक्ष सुरेश पाटोदिया, समाजसेवी चंदू भाडेवाले, राधा मोहन भाडेवाले ने सभी यात्रियों का माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

संस्था मंत्री शंकर झालानी के नेतृत्व में यह यात्रा आयोजित की जा रही है। 16 और 17 मई को बैंकाक में बाबा श्याम दरबार का आयोजन होगा, जिसमें देश-विदेश के श्याम भक्त शामिल होंगे।

संस्था के योगेश खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में कोलकाता से भजन गायक शुभम-रूपम, गोविंद शर्मा तथा जयपुर से शंकर नाटाणी, राजू महरवाल, हेमंत माखीजा और योगेश पाराशर अपने मधुर भजनों से बाबा श्याम को रिझाएंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश बड़ाया ने बताया कि करीब 25 श्रद्धालु 15 मई को जयपुर एयरपोर्ट से सीधे बैंकाक के लिए रवाना होंगे। संस्था संरक्षक रामबाबू झालानी ने बताया कि श्रद्धालु जयपुर से दिल्ली होते हुए रात्रि में हवाई मार्ग से वियतनाम पहुंचेंगे। 10 से 14 मई तक वियतनाम में भी बाबा श्याम का दरबार सजाया जाएगा। इसके बाद 16 एवं 17 मई को बैंकाक स्थित विष्णु मंदिर में उत्सव आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि बैंकाक के श्याम प्रेमियों को हर वर्ष इस उत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है। संस्था प्रवक्ता सतीश शर्मा ने बताया कि समिति पूर्व में दुबई और बैंकाक में भी बाबा श्याम का दरबार सजा चुकी है तथा बाबा श्याम का ध्वज अब विश्वभर में फैल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here