नयनाभिराम श्रृंगार के साथ विशाल भजन संध्या का आयोजन

0
147

जयपुर। श्यामसेवी संस्था श्री श्याम युवा मंडल समिति रजि शास्त्री नगर का 27वां वार्षिकोत्सव शास्त्री नगर, हाऊसिंग बोर्ड में नयनाभिराम श्रृंगार के साथ विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ। श्री श्याम युवा मण्डल समिति के संस्थापक पीयूषपाणि चतुर्वेदी ने बताया कि इस शुभ-अवसर पर श्री श्याम सरकार की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन कर विभिन्न सुगंधित पुष्प गजरों से भव्य, दिव्य, अलौकिक श्रृंगार किया गया । जिसके बाद विशाल भजन संध्या आयोजित की गई।

इस विशाल भजन संध्या में जयपुर के प्रख्यात भजन कुमार नरेन्द्र, रमेश चौधरी, कुमार गिरिराज शरण, लोकेश शर्मा, नवीन शर्मा, रोहित शर्मा,अमित नामा, आर्यन शर्मा, पूजा पारीक, स्वर्णा-दिव्यांशी ने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को झुमने पर मजबुर कर दिया।

वही गुलाबीनगर के प्रख्यात कृष्णकांत शर्मा म्यूजिकल ग्रुप तथा आकाश साउण्ड-झोटवाड़ा के संगीत संयोजन में अपने भावपूर्ण भजनों की अविरल गँगा प्रवाहित की।इस अवसर पर जयपुर ध्वजाधीश गणेश मंदिर पुजारी आनन्द मेहता, काले हनुमानजी मंदिर चाँदी की टकसाल के पूज्य महंत श्रद्धेय गोपालदास महाराज, जय कुमार शर्मा, महामंडलेश्वर एवं हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालमुकुन्दाचार्य महाराज, जयपुर शहर जिला काँग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं हवामहल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी आर.तिवाड़ी सहित समिति के सम्माननीय संरक्षक- सुरेश पाटोदिया, गोविन्द शरण रावत, आयोजन के संयोजक कुन्दन लाल चतुर्वेदी सहित जयपुर की प्रख्यात अनेकों श्यामसेवी संस्थाओ,श्यामप्रेमियों एवं स्थानीय भक्तजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

आज के दौर में अनेकों जगह धार्मिक कीर्तनों में हो रहे आडम्बर एवं दिखावे का परित्याग करते हुए श्याम प्रभु को पूर्ण रूप से समर्पित एवं मर्यादित कीर्तन का स्वरूप देते हुए श्री श्याम युवा मण्डल समिति शास्त्रीनगर जयपुर ने एक नए नवाचार का शुभारम्भ किया गया, जिसकी उपस्थित जनसमुदाय द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here