अपरा एकादशी की पावन बेला: फूलों के बंगले में महके लखदातार

0
47
The Auspicious Occasion of Apara Ekadashi: Lakhdatar Radiates Fragrance Within a Floral Abode.
The Auspicious Occasion of Apara Ekadashi: Lakhdatar Radiates Fragrance Within a Floral Abode.

जयपुर। छोटीकाशी के श्याम मंदिर श्याम सेवी संस्थाओं की ओर से एकादशी के उपलक्ष में श्याम बाबा का दरबार सजाकर भजन संध्या आयोजित की गई। मानसरोवर में अग्रवाल फार्म सेक्टर 113 के श्याम पार्क में म्हारे घरा पधारो श्याम संस्था की ओर से बाबा श्याम की फूल बंगला झांकी सजाई गई।

अलौकिक दरबार सजा कर भजन संध्या का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष रतन कट्टा ने बताया कि छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। शीतलता प्रदान करने वाले व्यंजनों का भोग लगाया गया। अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर श्याम भजन संध्या आयोजित की गई। अनेक गायक कलाकारों ने बाबा श्याम के दरबार में खाटू नरेश का गुणगान किया।

अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर श्याम प्रभु को रिझाया:

रामगंज बाजार स्थित श्री श्याम प्राचीन मंदिर में बुधवार को एकादशी पर अरदास संकीर्तन हुआ। श्री कृष्ण श्याम सखा ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। मंदिर महंत पंडित लोकेश मिश्रा के सान्निध्य में आयोजित संकीर्तन के दौरान बाबा श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया।

श्याम प्रभु का मनमोहक दरबार सजाकर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। अखंड ज्योति प्रज्जवलित करने के साथ संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भजन-कीर्तन में भाग लेते हुए बाबा श्याम की अरदास की।

सीकर रोड विजयबाड़ी पथ नंबर सात, शास्त्रीनगर हाउसिंग बोर्ड, जगतपुरा, मानसरोवर, झाटवाड़ा, वीकेआई रोड नंबर पांच सहित अन्य स्थानों पर स्थित श्री श्याम प्रभु के मंदिरों में एकादशी पर बाबा का श्रृंगार कर भजनों से रिझाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here