10 अक्टूबर को आयोजित होगा ‘ब्रह्मशक्ति गरबा एवं डांडिया महोत्सव’

0
46

जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा के जयपुर जिला महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आगामी 10 अक्टूबर को शाम सवा 6 बजे से एम.आई. रोड स्थित चैंबर भवन में “ब्रह्मशक्ति गरबा एवं डांडिया महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण “तीन पीढ़ियों का डांडिया—दादी/नानी, माँ और बेटी” की सहभागिता रहेगा। इसमें अधिकतम संख्या में तीन पीढ़ियों की महिला तिकड़ियों को एक साथ निर्धारित डांडिया नृत्य में शामिल कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। यह अनोखी पहल परिवार, समृद्ध संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश देते हुए तीन पीढ़ियों को एक ही सांस्कृतिक मंच पर जोड़ने का कार्य करेगी।

महोत्सव का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देना और युवा व नई पीढ़ी को भारतीय लोक परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम में महिलाएँ पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर गरबा एवं डांडिया रास का आनंद लेंगी।

जयपुर जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता शर्मा एवं संगठन महामंत्री डॉ. कविता शास्त्री के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। तीन पीढ़ियों वाली प्रतिभागी तिकड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष समन्वय किया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल आमंत्रण पत्र के आधार पर रहेगा। आयोजन स्थल पर अनुशासन, सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थित प्रवेश का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here