
जयपुर। चेटीचंड सिंधी मेला समिति महानगर जयपुर के अध्यक्ष पद के चुनाव 2027 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रमुख समाजसेवी एवं समिति के पूर्व अध्यक्ष तुलसी त्रिलोकानी ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जीतू बुलानी को पखर माला पहनाकर अपना खुला समर्थन दिया। उन्होंने समाज के लोगों से जीतू बुलानी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में तुलसी त्रिलोकानी ने जीतू बुलानी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए सिंधी समाज के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर समाज सेवा का अवसर देने का आह्वान किया।
तुलसी त्रिलोकानी ने कहा कि समाज की एकता, विकास और गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए योग्य नेतृत्व का चयन जरूरी है। उन्होंने समाजबंधुओं से एकजुट होकर जीतू बुलानी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान पूज्य सिंधी पंचायत सेक्टर-4 जवाहर नगर के अध्यक्ष गणेश राजपाल, पूज्य सिंधी पंचायत डिफेंस कॉलोनी, श्री चंद्र नगर, गुर्जर घाटी एवं आमेर रोड के अध्यक्ष दौलत त्रिलोकानी, युवा जागृति संगठन के अध्यक्ष करण अलवानी, लव त्रिलोकानी संगठन के अध्यक्ष गोरधन त्रिलोकानी, पूज्य सिंधी पंचायत मॉडल टाउन विनोबा विहार के प्रवक्ता सचिन छाबड़िया सहित राजेश टहलानी, धर्मेंद्र पमवानी, भरत कोरवानी, राकेश हिंगोरानी, प्रदीप कुमार सोनी और प्रदीप लखानी सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आयोजन में तुलसी त्रिलोकानी की ओर से दिए गए खुले समर्थन को जीतू बुलानी के चुनावी अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
















