जयपुर। ब्राइट बिगिनिंग्स न्यू डॉन वेलफेयर फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार बाबू अंसारी को राजस्थान मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी पत्रकारिता, मीडिया और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं अनुभव को देखते हुए सौंपी गई है। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
फाउंडेशन की संस्थापक एवं निदेशक ज्योति महाजन ने बाबू अंसारी के पत्रकारिता अनुभव, कार्यकुशलता और सामाजिक सरोकारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाबू अंसारी के प्रयासों से फाउंडेशन की ओर से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में संचालित गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
ज्योति महाजन ने विश्वास जताया कि बाबू अंसारी अपनी नई जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए फाउंडेशन की सामाजिक गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उद्देश्यों को राजस्थान के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर विद्याधर टेटरवाल सहित फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने बाबू अंसारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

















