जयपुर। गायत्री चेतना केंद्र मुरलीपुरा की ओर से जयपुर बम ब्लास्ट के दौरान मारे गए लोगों की आत्म शांति और शोक संतप्त परिवारों को हिम्मत बंधाने की कामना के साथ मुरलीपुरा के ज्वाला माता मंदिर के पास हुतात्मा शांति गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।
मुख्य यजमान सीताराम कुमावत-किरण कुमावत ने आह्वान किए गए देवी-देवताओं का सोडशोपचार पूजन किया। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, वाटिका, वेदना निवारण केन्द्र, मानसरोवर पर भी यज्ञ में हुतात्माओं की शांति के लिए आहुतियां प्रदान की गर्ई।



















