रास रंग के साथ अष्टयाम महोत्सव आयोजित

0
119

जयपुर। सुभाष चौक पानो का दरीबा स्थित श्री शुक सम्प्रदाय आचार्य पीठ श्री सरस निकुंज के में आयोजित अष्टयाम सेवा महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को अपरा एकादशी पर रास महोत्सव संपन्न हुआ। श्री शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में ठाकुर श्री राधा सरस विहारी जू सरकार के दिव्य दर्शन कराए गए।

प्रात: पंचामृत अभिषेक के बाद ऋतु पुष्पों से मनोरम श्रृंगार किया गया। सायंकालीन वेला में रास लीला एवं भक्तिमय संकीर्तन हुआ। संपूर्ण परिसर भक्ति, संगीत और उल्लासमयी वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने अपरा एकादशी पर रास महोत्सव में भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया।

श्री सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि इससे पूर्व महोत्सव के अंतर्गत श्री शुक सखी जी प्राकट्य एवं शयन कुंज, मंगला एवं खिचड़ी भोग, फुलवारी दर्शन, कुंज स्नान, चंदन श्रृंगार, चौसर खेल, रथ यात्रा, प्रियाजी एवं लालजी प्राकट्य, पालकी दर्शन, अन्नकूट, फूल कुंज शयन, जलकेली, नौका विहार, बसंत होली, डोल उत्सव, वन विहार, फूल बंगला, झूला उत्सव एवं दीपमालिका जैसे विविध लीलात्मक और भक्रिमय कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 14 मई को ब्यारु भोग एवं विवाह महोत्सव आयोजित किया जाएगा। वहीं 15 मई को आचार्य जयंती महोत्सव एवं शयन कुंज के साथ अष्टयाम सेवा महोत्सव का समापन होगा। इसके बाद 16 मई अमावस्या पर प्रात: विशेष उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here