रक्तदान कर दी बम ब्लास्ट के शहीदों को श्रद्धांजलि

0
33
Paid Tribute to Bomb Blast Martyrs by Donating Blood
Paid Tribute to Bomb Blast Martyrs by Donating Blood

जयपुर। 13 मई 2008 को हुए जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट में शहीद हुए नागरिकों की स्मृति में बुधवार को अनेक स्थानों पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम हुए। छोटी चौपड़ पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। बम कांड में मारे गए लोगों के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। सांगानेरी गेट पूर्व मुखी हनुमान मंदिर, चांदपोल हनुमान मंदिर में भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर भविष्य में कभी भी इस तरह की आतंकी घटना न हो ऐसी प्रार्थना की। इसी कड़ी में चांदपोल बाजार स्थित श्री रामचन्द्र जी मंदिर में सर्व समाज रक्तदाता संस्था के तत्वावधान में रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने भाग लेकर बम धमाके में शहीद हुए लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। समाजसेवी चेतन अग्रवाल ने बताया कि सांसद मंजु शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, भाजपा नेता चन्द्र मनोहर बटवाड़ा,सर्व समाज रक्तदाता संस्था की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा शर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और बम धमाकों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक विशाल शर्मा, चेतन अग्रवाल, विजय सिंह, रामस्वरूप सोनी, ललित कसाना, कृष्णा शर्मा, कार्यक्रम संयोजक नरेश शर्मा, महामंत्री लोकेश प्रजापत सहित अन्य उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सर्व समाज रक्तदाता संस्था के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here