नेतृत्व विकास कार्यशाला में संगठन मजबूती के दिए गुर

0
39
Tips for strengthening the organization were given in the leadership development workshop
Tips for strengthening the organization were given in the leadership development workshop

जयपुर। भारतीय मजदूर संघ के सहयोग से विश्वकर्मा श्रम सेवा न्यास द्वारा दो दिवसीय कार्यकर्ता नेतृत्व विकास कार्यशाला का आयोजन अग्रवाल समाज सेवा भवन में किया गया। कार्यशाला में जयपुर, सीकर और भरतपुर संभाग से करीब 100 कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक गतिविधियों एवं नेतृत्व क्षमता से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यशाला में संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। हरिमोहन शर्मा ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना, उद्देश्य तथा संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। वहीं मुकेश सोलंकी ने वित्तीय प्रबंधन, रोकड़ बही, लेखा बही एवं चंदा राशि के सुव्यवस्थित रखरखाव की जानकारी साझा की।

मक्खन लाल कांडा ने सफल आयोजन की रणनीतियों एवं उससे जुड़ी चुनौतियों पर विचार रखे। गौरी शंकर ने नए संगठन गठन एवं वित्तीय संकलन की प्रक्रिया समझाई। दीनानाथ जी ने कार्यकर्ता निर्माण एवं संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यशाला का आयोजन भारतीय मजदूर संघ जयपुर जिला द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रणजीत गुर्जर, महेंद्र सिंह सैनी, अक्षय कुमार मीणा, मालीराम स्वामी, रेखा शर्मा, हेमशंकर तथा अजय सक्सेना सहित जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here