सूने मकान में नकबजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
35
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested

जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने किशोरपुरा रोड स्थित सूने मकान में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मकान के ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 15 हजार रुपए की नकदी बरामद कर ली है, जबकि अन्य चोरीशुदा माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण (आईपीएस) ने बताया कि करधनी थाना पुलिस ने किशोरपुरा रोड स्थित सूने मकान में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी नवीन सिघाटिया (25) निवासी पिलानी जिला झुंझुनूं कालवाड़ जयपुर को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि परिवादी ने 15 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अप्रैल को पिता के निधन के कारण वह गांव गया हुआ था। इसी दौरान किशोरपुरा रोड स्थित उसके सूने मकान के ताले तोड़कर चोर घर में रखे 15 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here