जयपुर। कला, संस्कृति और प्रतिभा के भव्य संगम के रूप में एलेवे राजस्थान टैलेंट उत्सव 2026 का ग्रैंड फिनाले राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। “कटिंग चाय : मंच आपके विचारों का” के बैनर तले आयोजित इस टैलेंट हंट में देशभर की प्रतिभाओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।
आयोजक आदित्य टिक्कू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ हुई। देशभर से चयनित 50 प्रतिभाशाली फाइनलिस्ट्स ने गायन, नृत्य, कविता, कॉमेडी, बीट बॉक्सिंग और रैप जैसी विभिन्न विधाओं में बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन तथास्तु प्रोडक्शंस और एडिनोवा की जूरी द्वारा किया गया।
इस कड़े मुकाबले के बाद रोनिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं रुज़ेन हसन प्रथम रनर-अप और दक्षिता सिंह द्वितीय रनर-अप रहीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आदित्य टिक्कू की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि संपूर्ण संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी जसप्रीत वालिया ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में तुषार पारेख, दीपक पाल, गौरव पारेख एवं कटिंग चाय टीम का विशेष योगदान रहा।
समारोह में सुरेश सैनी, अजय गुप्ता, डॉ. श्रद्धा आर्या, ममता शर्मा, डॉ. भूमिका, अनुराग टिक्कू, केदार गुप्ता, डॉ. अल्का गौर, सोनम रावत, सीमा जैन, अवधेश मेथी, नवनीत सोगानिल, पूजा शर्मा, शीना पराशर और निहारिका सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
भारतीय परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों को प्लास्टिक ट्रॉफी के स्थान पर पारंपरिक शॉल और पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन सेलिब्रिटी एंकर अंकित खंडेलवाल और शिखा जैन ने प्रभावशाली अंदाज में किया।
आयोजन को एलेवे, श्रीला होम्स, सोनामिस्ट, होप फॉर किड्स फाउंडेशन, वी वन होटल्स, ऑन द डॉट, प्राइम टाइम इंडिया और शुभ स्टार एंटरटेनमेंट का सहयोग प्राप्त हुआ।
आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारतीय कला और प्रतिभा को वैश्विक मंच तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।



















