किडनी कैंसर मरीज को मिला नया जीवन

0
42
Kidney Cancer Patient Gets a New Life
Kidney Cancer Patient Gets a New Life

जयपुर। राजधानी के एपेक्स हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने जटिल सर्जरी कर किडनी कैंसर से पीड़ित 50 वर्षीय मरीज को नया जीवन दिया है। मरीज की दाहिनी किडनी में गंभीर ट्यूमर था, जिसका असर मुख्य रक्तवाहिनी आईवीसी (इन्फीरियर वेना कावा) तक पहुंच चुका था।

अस्पताल के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ जैन ने बताया कि मरीज की दाहिनी किडनी में कैंसर ट्यूमर होने के कारण खून का थक्का रीनल वेन से होकर मुख्य आईवीसी तक पहुंच रहा था। स्थिति अत्यंत गंभीर थी, क्योंकि ऑपरेशन के दौरान यह थक्का हार्ट तक पहुंच सकता था, जिससे मरीज की जान को खतरा हो सकता था।

डॉ. जैन ने बताया कि करीब चार घंटे तक चली जटिल सर्जरी के दौरान पहले आईवीसी को नियंत्रित किया गया, इसके बाद प्रभावित किडनी और ट्यूमर के थक्के को सफलतापूर्वक बाहर निकालकर आईवीसी की रिपेयरिंग की गई। अनुभवी मेडिकल टीम और अत्याधुनिक मशीनों की मदद से ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

उन्होंने कहा कि यूरोलॉजी संबंधी बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार कराने पर गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है। अस्पताल में अत्याधुनिक एवं वैश्विक स्तर की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण मरीजों को बेहतर उपचार और सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here