पारंपरिक खेलों से बच्चों और युवाओं में बढ़ा उत्साह: काजल सैनी

0
49
Traditional Games Spark Increased Enthusiasm Among Children and Youth: Kajal Saini
Traditional Games Spark Increased Enthusiasm Among Children and Youth: Kajal Saini

जयपुर। नृत्यम फाउंडेशन एवं अलाएन योगा सेंटर की ओर से सोडाला स्थित सार्वजनिक पार्क में पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नींबू-चम्मच दौड़, मटका दौड़, लंगड़ी, टांग सहित कई पारंपरिक खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्था की अध्यक्ष काजल सैनी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारी संस्कृति से जुड़े पुराने और लुप्त होते पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल बच्चों और युवाओं में शारीरिक सक्रियता के साथ-साथ सामाजिक जुड़ाव भी बढ़ाते हैं। फाउंडेशन के सचिव सत्यनारायण सैनी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के विजेताओं को शर्मा जी ज्वेलर्स की ओर से उपहार प्रदान किए गए।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवासी संघ राजस्थान के प्रदेश संयोजक भीम सिंह कासनिया,प्रवासी संघ राजस्थान प्रदेश महासचिव रहे। जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था की सदस्य रेनू सैनी, मीनाक्षी जायसवाल, सुमन सैनी, संतोष जाखड़, गरिमा चौधरी, संतोष सैनी, सरिता सैनी एवं इंदिरा सैनी ने विशेष सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here