जन सुरक्षा योजनाओं के 11 वर्ष पूर्ण, करोड़ों परिवारों को मिला सुरक्षा कवच

0
45
11 Years of Public Security Schemes Completed
11 Years of Public Security Schemes Completed

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई केंद्र सरकार की तीन प्रमुख जन सुरक्षा योजनाओं — प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना ने सामाजिक सुरक्षा के 11 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इन योजनाओं के माध्यम से देश के गरीब, श्रमिक और मध्यम वर्गीय परिवारों को कम लागत में बीमा और पेंशन सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

भाजपा राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता जगदीश (गुडु) सैनी ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 27 करोड़ से अधिक, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 58 करोड़ से अधिक तथा अटल पेंशन योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक नामांकन दर्ज किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के माध्यम से अब तक 10.7 लाख से अधिक परिवारों को 21,500 करोड़ रुपए से अधिक के दावों का लाभ दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 1.84 लाख से अधिक परिवारों को करीब 3,660 करोड़ रुपए के दावों का भुगतान किया जा चुका है।

जगदीश सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की ये योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षा कवच साबित हुई हैं। उन्होंने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंकों, बीमा कंपनियों तथा जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here