सकारात्मक ऊर्जा और जन-कल्याण के लिए जयपुर में पुरुषोत्तम महायज्ञ 24 मई को

0
44
Purushottam Mahayagya for Positive Energy and Public Welfare in Jaipur on May 24th.
Purushottam Mahayagya for Positive Energy and Public Welfare in Jaipur on May 24th.

जयपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में ज्येष्ठ शुक्ल नवमी 24 मई को टोंक रोड स्थित दुर्गापुरा गौशाला में 51 कुंडीय श्री पुरुषोत्तम महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गौशाला परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

आयोजन से जुड़े अन्वय तैलंग ने बताया कि इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा, समरसता, लोक-कल्याण एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। यह यज्ञ पुष्टिमार्गीय आचार्यों, उपाध्यायों एवं प्रबुद्ध समाजजनों के पावन सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगा, जिसमें विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दी जाएंगी।

धार्मिक अनुष्ठानों की रहेगी धूम- महायज्ञ के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रक्रियाओं का संपादन किया जाएगा। इसके तहत सुबह गौमाता पूजन, आचार्य वरण, यज्ञ संकल्प, चौकी पूजन, शांति पाठ, तुलसी पूजन और नवग्रह पूजन होगा। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत पुस्तक पूजन, चतुश्लोकी पाठ, श्री पुरुषोत्तम सहस्त्रनाम यज्ञ और कनकधारा स्तोत्र के पाठ किए जाएंगे। महाआरती और पूर्णाहुति के बाद उपस्थित भक्तों के लिए विशाल महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन होगा।

संतों-विद्वानों का मिलेगा सान्निध्य – इस भव्य धार्मिक आयोजन में पुष्टिमार्गीय परंपरा के प्रमुख संतों और विद्वानों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्याय बलराम गोस्वामी, उपाध्याय गौरव कृष्ण गोस्वामी, उपाध्याय गोविन्द कुमार गोस्वामी, उपाध्याय अतुल भट्ट, उपाध्याय पं. विनत भट्ट तथा सह उपाध्याय अरुण भट्ट का सान्निध्य रहेगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के सनातन प्रेमियों और गोभक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here