ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति करेगी मिल्क रोज शरबत वितरण

0
44
On Jyeshtha Purnima, the Shri Shyam Gau Seva Parivar Samiti will distribute Milk Rose Sherbet.
On Jyeshtha Purnima, the Shri Shyam Gau Seva Parivar Samiti will distribute Milk Rose Sherbet.

जयपुर। भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति की ओर से ज्येष्ठ पूर्णिमा पर रविवार, 31 मई को विशाल मिल्क रोज शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के प्रधान कार्यालय पर होगा, जहां सैकड़ों लोगों को शीतल पेय वितरित किया जाएगा।

समिति अध्यक्ष नरेंद्र टेलर और रामचंद्र चौधरी ने बताया कि समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य पूरे समय श्रमदान कर राहगीरों को शरबत पिलाएंगे। सचिव हनुमान सहाय लुगरिया और रामूदीन चारण ने बताया कि मिल्क रोज तैयार करने में करीब 200 किलो दूध, 80 किलो चीनी, 100 किलो बर्फ के साथ देशी गुलाब की पत्तियां, काली मिर्च, खस के बीज, इलायची, केसर, बादाम और सौंफ जैसी सामग्री का उपयोग किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य गर्मी से परेशान लोगों को राहत और शीतलता प्रदान करना है। कार्यक्रम में सुरेंद्र बैरवा, रमेशचंद मेवाड़ा, अशोक प्रजापत, विष्णु शर्मा, सुनील कुमावत सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here