उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 108 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ में की सहभागिता

0
48

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित पापड़ वाले हनुमान जी मंदिर में श्री पापड़ वाले हनुमान जी संत विकास समिति द्वारा आयोजित नव दिवसीय 108 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने यज्ञ में विधिवत भाग लेकर पूज्य संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ में शामिल हुए और धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं।

यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव देखने लायक रहा। पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों और वैदिक मंत्रों से गुंजायमान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here