युवती से गैंगरेप करने वाले गिरफ्तार

0
25
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested

जयपुर। राजधानी जयपुर में सीकर रोड क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपितों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराने और जेल में शिनाख्त परेड कराने की तैयारी कर रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि घटना 23 मई की है। 20 वर्षीय युवती अपने एक परिचित युवक के साथ मंदिर दर्शन के लिए गई थी। दर्शन के बाद दोनों पहाड़ी क्षेत्र में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे तीन युवकों ने दोनों को घेर लिया। आरोपितों ने मोबाइल से वीडियो बनाने की बात कहकर उन्हें धमकाया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

आरोप है कि तीनों आरोपितों ने युवती के परिचित युवक के साथ मारपीट की और उसके हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म कर जंगल क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर शाम को घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

प्रारंभ में युवती ने बदनामी के डर से रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया था, लेकिन पुलिस की समझाइश और पहचान गोपनीय रखने के आश्वासन के बाद 24 मई को मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच शुरू की। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर जांच शुरू की और संदिग्धों की पहचान कर तीनों आरोपितों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अब पीड़िता के धारा 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे, जिसके बाद जेल में शिनाख्त परेड कराई जाएगी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के मोबाइल फोन से अन्य महिलाओं के भी संदिग्ध वीडियो मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपित पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here