लापरवाही से थार दौड़ाकर गाड़ियों को टक्कर मारने वाला बदमाश गिरफ्तार

0
22

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क पर खड़े दूसरे वाहनों को टक्कर मारने और मौके से फरार होने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई काली थार जीप भी बरामद कर ली है। यह पूरी कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज और पुख्ता सूचना के आधार पर की गई है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि बीते 22 मई 2026 की रात को अर्जुन नगर फाटक के पास बरकत नगर इलाके में एक तेज रफ्तार थार जीप के चालक ने वहां खड़े कई वाहनों को बेरहमी से टक्कर मार दी थी। इस हादसे के बाद आरोपी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल था।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरविजन और सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर विनोद कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व बजाज नगर थानाधिकारी जितेंद्र कुमार कर रहे थे।

टीम के सदस्यों (एएसआई मुकेश चंद्र, कांस्टेबल राम अवतार और कांस्टेबल महेंद्र कुमार) ने घटनास्थल और आसपास की कॉलोनी में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। आखिरकार, सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुर्घटना करने वाली थार जीप की पहचान की गई और आरोपी का सुराग लगाया गया।

पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए आरोपी चालक सोनू दायमा (28) को धर दबोचा। आरोपी मूल रूप से झुंझुनू जिले की खेतड़ी तहसील के मेहाड़ा ग्राम का रहने वाला है, जो फिलहाल जयपुर के मानसरोवर स्थित गायत्री नगर (पटेल नगर) में एक फ्लैट में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त थार जीपको भी जब्त कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here