जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल शनिवार को दोपहर 11.30 से 01.30 बजे तक पुलिस थाना चित्रकूट पर जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान वैशाली नगर सर्किल के वैशाली नगर, करणी विहार एवं चित्रकूट थानों के परिवादियों की जनसुनवाई की जावेगी।
जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुँचाना है। गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस कमिश्नर द्वारा एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा, सामुदायिक भवन सांगानेर, पुलिस थाना शिप्रापथ, विद्याधर नगर, भांकरोटा,शिवदासपुरा, आमेर, रामगंज एवं बस्सी थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।



















