सूने मकानों की रेकी कर नकबजनी की वारदात करने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

0
37
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested

जयपुर। कालवाड थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी और नकबजनी की वारदात करने वाले दो बदमाशों को धर—दबोचा है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित दिन में रिहायशी कॉलोनियों में सूने मकानों की रेकी करते थे और रात में ताले तोड़कर नकदी व जेवरात चुरा ले जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और ताले तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि कालवाड थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी और नकबजनी की वारदात करने वाले शातिर नकबजन विशाल शर्मा (24) निवासी बलरामपुर उत्तर प्रदेश और हाल गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती जयपुर तथा यश खंडेलवाल (24) निवासी भरतपुर और हाल गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती जयपुर को गिरफ्तार किया है।

आरोपित विशाल के खिलाफ करणी विहार और बिंदायका थानों में चोरी व नकबजनी के चार मामले दर्ज हैं, जबकि यश के खिलाफ नकबजनी और आर्म्स एक्ट के तहत दो प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों और चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here