गिर्राज जी की तलहटी में सजा 56 भोग और मोती महल मनोरथ

0
32
The '56 Bhog' spread is laid out at the foothills of Girraj Ji.
The '56 Bhog' spread is laid out at the foothills of Girraj Ji.

जयपुर। अधिकमास के पावन अवसर पर श्री पुष्टिमार्गीय वैष्णव मंडल एवं श्री वल्लभ पुष्टिमार्गीय मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में सूरजपोल स्थित मोहनबाड़ी के श्री गोवर्धननाथ जी मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय श्रीमद्भागवत एकादश एवं मूल श्लोक परायण महोत्सव के तहत शनिवार को गिर्राज जी की तलहटी में 56 भोग एवं मोती महल मनोरथ की भव्य झांकी सजाई गई। मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

समिति के अध्यक्ष नारायण दास मैमिया, मंत्री सोहनलाल अग्रवाल टुकड़ेवाला तथा कोषाध्यक्ष गोरधन दास भगत ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत श्री गोवर्धननाथ जी एवं श्री मथुराधीश प्रभु के विशेष दर्शन कराए जा रहे हैं। शनिवार को गिर्राज जी की तलहटी में 56 भोग और मोती महल मनोरथ की झांकी के पट खुलते ही मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गूंज उठा।

झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और प्रभु के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान भक्तों ने भक्ति भाव से दर्शन कर महोत्सव में सहभागिता निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here